समाचार ब्यूरो
13/04/2022  :  17:22 HH:MM
पूर्वी दिल्ली नगर निगम में आज महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल के रघुवरपुरा वार्ड में क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच हेतु एक नई तकनीक इंडिया हेल्थ लिंक के माध्यम से जांच हेतु मशीन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने किया।
Total View  1468


डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि इस मशीन के माध्यम से 5 मिनट में 28 प्रकार की जांच की जा सकेगी जिसका खर्चा भी ना के बराबर है। इसमें बीपी, ईसीजी, आक्सीजन आदि जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। यह कम समय और सबसे कम पैसों में जांच करने वाली पहली मशीन है। इस मशीन को कहीं भी ले जाकर कैंपों के माध्यम से लोगों की जांच की जा सकेगी। आज 254 लोगों की जांच मुफ्त में की गई, इसके लिए मैं पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल को बधाई देता हूं जो हमेशा समाज की सेवा करते हुए लगातार क्षेत्र की जनता की भलाई के लिए कार्य करते रहते हैं। महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि आज इस स्वास्थ्य जांच केंद्र में इंडिया हेल्थ लिंक मशीन का उद्घाटन मेरे आदरणीय उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने करके क्षेत्र वासियों को एक तोहफा दिया है, एक नई तकनीक दी है। हमारा प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा ऐसी मशीनें सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से लगे ताकि जरूरतमंद लोग मुफ्त या कम पैसों में अपनी हेल्थ की जांच करवा सकें। क्षेत्रवासियो की सेहत ठीक रहे हम इसके लिए कटिबद्ध हैं। राजेंद्र वर्मा ने सभी को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया,कार्यक्रम की संयोजिका कंचन शर्मा ने कैंप में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5823520
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित