समाचार ब्यूरो
27/03/2023  :  20:35 HH:MM
आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति पर विचार करेगी सरकार:सुक्खू
Total View  1467

एक अन्य प्रश्न के जबाव में श्री सुक्खू ने कहा कि सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय 750 रुपए बढ़ाया है।

शिमला- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नयी नीति बनाने पर विचार कर रही है।

एक अन्य प्रश्न के जबाव में श्री सुक्खू ने कहा कि सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय 750 रुपए बढ़ाया है। विधानसभा में विधायक रणधीर शर्मा के सवाल के जवाब में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए पॉलिसी पर भी विचार कर रही है।
इसके अलावा विधायकों की ओर से अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर सवाल किए गये। इनमें विधायकों ने अपने क्षेत्रों से संबंधित मसलों को भी शामिल किया है।
प्रश्नकाल के बाद वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए बजट अनुमानों की अनुदान मांगों का प्रस्तुतीकरण हुआ और अब इन पर चर्चा और मतदान होगा। इस संबंध में विभिन्न विधायकों की ओर से कटौती प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
वहीं नाचन के विधायक विनोद कुमार और आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने डे-बोर्डिंग स्कूलों को लेकर सदन में सवाल पूछा।
इस पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के जवाब से असंतुष्ट नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बताए कि डे बोर्डिंग का कॉन्सेप्ट क्या है। क्या पूर्व सरकार द्वारा खोले गए अटल विद्यालय बंद होंगे या कंटीन्यू चलेंगे। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने पूर्व सरकार की किसी भी योजना को बंद नहीं करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि 68 विधानसभा में स्कूल खोलने के लिए स्थान चिहित कर दिए है। जल्दी ही लोगों की डिमांड पर डे-बोर्डिंग स्कूलों को खोला जाएगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   451349
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित