समाचार ब्यूरो
17/04/2023  :  23:34 HH:MM
दिल्ली में गैस सिलिंडर फटने से मकान गिरा, आठ लोग घायल
Total View  1467


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- दिल्ली के नांगलोई इलाके में कुंवर सिंह नगर की गली नंबर 10 में रसोई गैस सिलिंडर फटने से एक इमारत ढह गयी जिससे कम से कम आठ लोग घायल हो गये। यह जानकारी दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) ने सोमवार को दी।

डीएफएस के अनुसार, सभी घायल व्यक्तियों को स्थानीय नागरिकों और पुलिस पीसीआर कर्मियों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल विभाग को तड़के लगभग सवा पांच बजे मकान ढहने की सूचना मिली।

एक अन्य घटना में टैगोर गार्डन इलाके में एक इमारत ढह गई। दमकल विभाग को रविवार देर रात लगभग 23.30 बजे इमारत ढहने की सूचना मिली। दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि पड़ोस के प्लॉट पर बेसमेंट की खुदाई के दौरान एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। डीएफएस ने बताया कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “ दोनों घटनाएं दुखद हैं। दोनों क्षेत्रों का जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। हम बचाव दल के साथ लगातार संपर्क में हैं। मैं ईश्वर से सभी की सलामती की प्रार्थना करता हूं।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1285959
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित