समाचार ब्यूरो
27/04/2023  :  17:18 HH:MM
उच्च न्यायालयों में 13 न्यायाधीश नियुक्त
Total View  1468


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 न्यायिक अधिकारियों और दो अधिवक्ताओं को विभिन्न उच्च न्यायालयों का अतिरिक्त न्यायाधीश और न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति की है।


केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू गुरुवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी।

न्यायिक अधिकारी संजय कुमार जायसवाल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, जबकि गिरीश कठपालिया, मनोज जैन और रुपेश चंद्र बोस वार्ष्णेय को दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति की गई है।

न्यायिक अधिकारी श्रीमती अनुराधा शुक्ला, संजीव सुधाकर कलगांवकर, प्रेम नारायण सिंह, अचल कुमार पालीवाल, हृदेश और अरविंद कुमार सिंह को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया है।

अधिवक्ता राकेश थपलियाल, पंकज पुरोहित और न्यायिक अधिकारी विवेक भारती शर्मा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय विधि मंत्री नवनियुक्त न्यायाधीशों को बधाई दी है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9472997
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित