समाचार ब्यूरो
01/05/2023  :  23:16 HH:MM
दिल्ली सरकार ने निगम को जारी की 773 करोड़ की पहली किश्त
Total View  1466


नयी दिल्ली - दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल सरकार की ओर से 773 करोड़ रुपए की किश्त जारी करने के इस निर्णय से दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन मिल पाएगा।

श्री भारद्वाज ने सोमवार को कहा कि केजरीवाल सरकार की ओर से 773 करोड़ रुपए की किश्त जारी करने के इस निर्णय से निगम में कार्यरत कर्मचारियों को समय पर वेतन व पेंशन मिल पाएगा। इसके अलावा निगम के सफाई कर्मचारियों, पैरा-मेडिकल स्टाफ, डॉक्टरों आदि को भी समय से सैलरी का भुगतान होगा। सरकार के इस निर्णय से दिल्ली के लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में निगम को मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि निगम में पैसे की कमी नहीं होने देंगे। इसी कड़ी में इस वित्तीय साल में पहली किश्त के रूप में 773 करोड़ रूपए निगम को दिए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के उनकी सरकार पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है। पहले भारतीय जनता पार्टी शासित निगम में कर्मचारियों को समय पर सैलरी नहीं मिलत पाती थी लेकिन अब केजरीवाल सरकार द्वारा जारी किए गए फंड से निगम कर्मचारियों के वेतन समय पर मिलेगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   911731
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित