समाचार ब्यूरो
08/05/2023  :  20:56 HH:MM
भाजपा ने सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायी
Total View  1468


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली -  à¤­à¤¾à¤°à¤¤à¥€à¤¯ जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के सोमवार को समाप्त होने से पहले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ‘कर्नाटक संप्रभुता’ वाली टिप्पणी के खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई।


केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सोमवार को चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद अनिल बलूनी और तरुण चुघ सहित भाजपा नेताओं ने इस राष्ट्रविरोधी कृत्य को लेकर आयोग में शिकायत दर्ज कराई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रीमती सोनिया गांधी की विवादित टिप्पणी को मुद्दा बनाने की कोशिश की है। श्रीमती गांधी ने शनिवार को कहा था कि कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए कोई खतरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी।

श्री मोदी ने रविवार को नंजनगुड में अपनी समापन चुनाव रैली में इसे कांग्रेस द्वारा देश से कर्नाटक को अलग करने का प्रयास करार दिया। उन्होंने अपने तर्क में कहा कि कर्नाटक एक भारतीय राज्य है, और चूंकि देश ने अंग्रेजों से आजादी के बाद अपनी संप्रभुता प्राप्त की, इसलिए किसी विशेष राज्य की स्वतंत्र संप्रभुता के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने इस टिप्पणी को चुनौती देते हुए श्रीमती सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को होगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9623804
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित