समाचार ब्यूरो
10/06/2023  :  22:22 HH:MM
राकांपा की स्थापना की आज रजत जयंती
Total View  1746


मुंबई - राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की स्थापना की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) पर शनिवार को यहां पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ।


प्रदेश राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल ने ट्विटर पर अपने संदेश में कहा , “हमारे कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के सभी जिलों में इस समारोह को उत्साहपूर्वक मनाया। स्थापना से लेकर अब तक पार्टी ने समाज के विभिन्न स्तरों पर शानदार प्रदर्शन किया है।”

श्री पाटिल ने आगे कहा , “हमारे नेतृत्व ने महाराष्ट्र और देश के सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। हमारी पार्टी इतनी महत्वपूर्ण है कि एक दिन भी इसकी आलोचना किये पूरा नहीं होता। पिछले कुछ वर्षों से विपक्ष उनके नेतृत्व को हिलाने की नाकाम कोशिश कर रहा है।” उन्होंने जोर दिया कि पिछले दो दिनों में देखा गया कि सत्ता में बैठे लोगों का अत्याचार किस स्तर तक पहुंच गया है।

उन्होंने कहा “ छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू फुले अम्बेडकर के विचारों और यशवंतराव चव्हाण के सम्मानों पर चलना एक पार्टी विजन है। आगामी चुनावों की पृष्ठभूमि में प्रदेश में अमन-चैन कायम करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में साम्प्रदायिक और धार्मिक विभाजन करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। इसलिए हमारी लड़ाई बड़ी है। इससे उबरने के लिए आप सभी को हमारी पार्टी के साथ मजबूती से खड़े होने की जरूरत है। समाज में अस्थिरता की स्थिति में हमारी पार्टी की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। हमें महाराष्ट्र में शांति लाने की कोशिश करनी चाहिए। आप सभी को सालगिरह की बहुत-बहुत बधाई।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4382330
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित