समाचार ब्यूरो
17/06/2023  :  22: 30 HH:MM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे धनखड़
Total View  2011


नयी दिल्ली - उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 21 जून को मध्य प्रदेश के जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 के मुख्य प्रदर्शन समारोह का नेतृत्व करेंगे।


केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष दुनिया भर से योग समारोह में कम से कम 25 करोड़ लोग शामिल होंगे।

श्री सोनोवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक उत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि

राष्ट्रीय उत्सव का नेतृत्व मध्य प्रदेश के जबलपुर में उपराष्ट्रपति करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की मुख्य विषय वस्तु ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ है जो हमारी आकांक्षा -‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि 21 जून को, जबलपुर में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, प्रहलाद सिंह पटेल, डॉ मुंजपारा महेंद्रभाई और फग्गन सिंह कुलस्ते भी उपस्थित रहेंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1611207
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित