समाचार ब्यूरो
21/06/2023  :  22:57 HH:MM
यूपी की सभी सीटें जीतेगी भाजपा: केशव
Total View  1470


संतकबीरनगर - उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।


धनघटा विधानसभा क्षेत्र के हैंसर बाजार नगर पंचायत अंतर्गत दुघरा कला बाग में श्री मौर्य ने यहां एक जनसभा में कहा कि मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में जितना विकास हुआ है, वह 90 वर्ष के कार्यकाल में भी संभव नहीं था।जब देश की कमान 2014 में श्री नरेंद्र मोदी के हाथों में आई, देश में अराजकता, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, अलगाववाद, नक्सलवाद और आतंकवाद का साम्राज्य स्थापित था। गरीबों के लिए कोई योजना नहीं थी। चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ था लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया। हर घर तक बिजली पहुंचाने का काम हुआ। गरीबों को पक्का मकान दिया गया। सैकड़ों वर्षों से हिंदू जन आस्था से जुड़ा मुद्दा राम जन्मभूमि का निवारण हुआ। कश्मीर में धारा 370 को खत्म किया गया। साथ ही प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा।

उप मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी केवल गुंडा माफियाओं की पार्टी है और 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरे प्रदेश से किसी पार्टी का खाता नहीं खुलेगा। उन्होंने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी तो पहले ही समाप्त हो चुकी है। श्री मौर्य ने कहा कि आज प्रदेश में गुंडा माफिया अपनी जान की भीख मांगते फिर रहे हैं। प्रदेश से पूरी तरह जंगलराज का सफाया हो चुका है। अब जमीन पर कब्जा करने वाले लोग अपनी खैर मांग रहे हैं।

श्री मौर्य ने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है उसी प्रकार काशी में भोले शंकर का डमरू बजेगा और मथुरा में कन्हैया की बांसुरी भी बजेगी। पिछली सरकार में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते थे कि देश के प्राकृतिक संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है लेकिन इस सरकार का मानना है कि प्राकृतिक संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है।

सभा को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, राज्यमंत्री/जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक गणेश चंद चौहान, विधायक सदर अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, पूर्व मंत्री एवं विधायक खजनी श्रीराम चौहान, पूर्व विधायक अनीता कमल, समीर सिंह, पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8945973
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित