समाचार ब्यूरो
05/08/2023  :  17: 55 HH:MM
तीरंदाजी में स्वर्ण जीतने पर महिला टीम को खडगे ने दी बधाई
Total View  1740


नयी दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने बर्लिन में चल रही विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला टीम को बधाई दी है।


श्री खडगे ने कहा “विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप, 2023 में भारत की महिला शक्ति ने इतिहास रच दिया। ज्योति सुरेखा वेन्नम जी, परनीत कौर जी और अदिति गोपीचंद स्वामी जी की कम्पाउंड टीम को गोल्ड जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ये हम सबके लिये गौरव का क्षण है। चक दे इंडिया, जय हिन्द। जय भारत।”

गौरतलब है कि भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने शुक्रवार को विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में यह स्वर्ण पदक जीता। तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण है।

भारतीय तिकड़ी ने फाइनल में मैक्सिकन टीम डैफने क्विंटेरो, एना सोफिया हर्नांडेज़ जियोन और एंड्रिया बेसेरा को 235-229 से हराया था।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8835792
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित