समाचार ब्यूरो
20/01/2022  :  11:04 HH:MM
श्री भूपेंद्र यादव ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिक संघों एवं संगठनों के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के साथ बातचीत की
Total View  2008

केन्द्रीय श्रम और रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने अपनी तरह की पहली अनूठी पहल के तहत आज असंगठित क्षेत्र के श्रमिक संघों एवं संगठनों के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं और उनसे जुड़े मुद्दों पर बातचीत की।

इस बैठक में निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों, à¤˜à¤°à¥‡à¤²à¥‚ कामगारों, à¤•पड़ा क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों, à¤¨à¤—रपालिका श्रमिकों, à¤ªà¤°à¤¿à¤µà¤¹à¤¨ क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों, à¤°à¥‡à¤¹à¥œà¥€ पटरी वालों, à¤ˆà¤‚ट-भट्ठा में काम करने वाले श्रमिकों और रेलवे माल गोदाम में काम करने वाले श्रमिकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के प्रतिनिधियों ने श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए ई-श्रम पोर्टल की सराहना की और कहा कि इस पहल से श्रमिकों को न केवल एक पहचान मिली है, बल्कि सम्मान भी मिला है।इस पोर्टल से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की पीड़ा को कम करने में मदद मिलेगी। श्रमिक संघों के नेताओं ने खुलकर अपनी समस्याओं और मुद्दों को सामने रखा।

श्री यादव ने श्रमिक संघों के नेताओं के साथ बातचीत करते हुए कहा कि सरकार विशेष तौर पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और सामान्य तौर पर सभी कामगार वर्ग के कल्याण एवं उत्थान के लिए अथक रूप से और पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रही है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6974163
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित