समाचार ब्यूरो
01/03/2022  :  14:35 HH:MM
भाजपा की प्रचारनीति देशवासियों पर पड़ रही है भारी: श्रीनिवास बी वी।
Total View  1469

प्रधानमंत्री जी प्रचार से बाहर निकल कर निभाइए जिम्मेदारी: श्रीनिवास बी वी

भारतीय युवा कांग्रेस ने आज यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस निकालने की मांग को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि जिंदगी और मौत के बीच हज़ारों भारतीयों को 'सहायता' की बजाय केवल 'आत्मनिर्भर सलाह' दे रही है मोदी सरकार। बीते 5 दिनों से युक्रेन में मोदी सरकार हज़ारों बच्चों को बस यहाँ से वहाँ भगा रही है। मोदी जी ने हर समस्या का समाधान चुप्पी में ढूंढ लिया है। अनियोजित लॉकडाउन के द्वारा जब प्रवासियों को सड़कों पर लाया गया, उन पर ज्यादती की गई फिर भी मोदी जी चुप रहे और अब जब यूक्रेन में फंसे छात्रों पर ज्यादती की जा रही है तब भी वह चुप हैं, आखिर क्यों?

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि भारत के पासपोर्ट की ताकत बढ़ाने का दावा करने वाले पीएम मोदी, यूक्रेन में भारतीय छात्रों के ऊपर हो रही ज्यादती और अत्याचार पर चुप हैं। यूक्रेन में फंसे छात्रों का संकट कम नहीं हो रहा है। सरकार वास्तव में उनकी मदद करने की जगह अपनी छवि बनाने में लगी हुई है। इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है। प्रधानमंत्री प्रचार में व्यस्त हैं, भारत माँ के बच्चे युद्धग्रस्त यूक्रेन में त्रस्त हैं। प्रधानमंत्री प्रचार से बाहर निकल कर छात्रों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करें। देश सच्चाई देख रहा है और भाजपाई प्रोपेगेंडा की हकीकत समझ रहा है। उन्होंने यह मांग की प्रधानमंत्री प्रचार छोड़ कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं और जल्द से जल्द यूक्रेन में फसे सभी भारतीय को देश में वापस लेकर आने के इंतजाम को सुनास्चित करे।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए। युद्ध के बीच भारतीयों को असहाय नहीं छोड़ा जा सकता। सरकार पूरी शक्ति के साथ वहां फंसे भारतीयों को जल्द से जल्द वापस लाए। 

प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचव समेत अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9675902
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित