समाचार ब्यूरो
08/03/2023  :  21:18 HH:MM
यमन के लाल सागर में नाव पलटने से 21 लोगों की मौत
Total View  2008

छह लोग दुर्घटना में बचने में सफल रहे उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए होदेइदाह शहर के अल-थवारा अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना शायद तेज हवा के कारण हुई।

सना- मध्यपूर्व एशियाई देश यमन के उत्तर पश्चिम के तट से दूर लाल सागर में एक नाव के पलटने से 21 लोगों की मौत हो गयी है। स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी हैं।

जिला परिषद के एक अधिकारी अकरम अल-अहदल ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार दोपहर होदेइदाह बंदरगाह शहर के उत्तरी हिस्से में अल्लुहेयाह जिले के पास हुई। उन्होंने बताया कि नाव में 27 यात्री सवार थे।
उन्होंने बताया कि ये सभी स्थानीय ग्रामीण यमन के बड़े द्वीप अल्लुहेयाह से कामरान द्वीप पर एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मरने वालों में 12 महिलाएं, सात बच्चे और दो पुरूष शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि छह लोग दुर्घटना में बचने में सफल रहे उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए होदेइदाह शहर के अल-थवारा अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना शायद तेज हवा के कारण हुई।
कामरान द्वीप और होदेइदाह बंदरगाह अक्टूबर 2014 से हाउती विद्रोहियों के नियंत्रण में हैं।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1906115
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क