समाचार ब्यूरो
22/02/2022  :  13:54 HH:MM
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के दो क्षेत्र ‘‘दोनेत्स्क और लुहांस्क गणराज्य’’ को स्वतंत्रता की मान्यता देने की मंजूरी दे दी
Total View  1464

रूस-यूक्रेन सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस तनाव ने पूरी दुनिया को गहरी चिंता में डाल दिया है। इन सबके बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के दो क्षेत्र ‘‘दोनेत्स्क और लुहांस्क गणराज्य’’ को स्वतंत्रता की मान्यता देने की मंजूरी दे दी है जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। साथ ही साथ इस बात की भी आशंका बढ़ गई है कि मास्को यूक्रेन पर कभी भी आक्रमण कर सकता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर रूस-यूक्रेन विवाद में भारत का स्टैंड क्या है? भारत के लिए यह तनाव किसी धर्म संकट से कम नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि भारत का रूस, यूक्रेन और अमेरिका तीनों के साथ अच्छे रिश्ते हैं।
इन सब के बीच आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन-रूस तनाव पर चर्चा हुई। भारत ने भी अपना पक्ष मजबूती से रखा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में कहा कि हम यूक्रेन की पूर्वी सीमा पर हो रही गतिविधियों और रूसी संघ द्वारा इस संबंध में की गई घोषणा सहित पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि रूसी संघ के साथ लगी यूक्रेन की सीमा पर बढ़ता तनाव गंभीर चिंता का विषय है। इन चीज़ों से क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। भारत ने इसके साथ ही सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान भी किया। टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि हम (भारत) सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान करते हैं। हमें विश्वास है कि इस मुद्दे को केवल राजनयिक बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है। भारत ने कहा कि सभी देशों के वैध सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए तनाव को कम करना और इस क्षेत्र तथा उसके बाहर दीर्घकालिक शांति एवं स्थिरता स्थापित करना पहली प्राथमिकता है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   63449
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क