समाचार ब्यूरो
10/01/2022  :  09:39 HH:MM
आयुष मंत्रालय मकर संक्रांति पर सूर्य नमस्कार का वैश्विक प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन करेगा
Total View  1465

आयुष मंत्रालय 14 जनवरी 2022 को (मकर संक्रांति के दिन सूर्य के उत्तरी गोलार्ध में प्रवेश के मौके पर) वैश्विक स्तर पर 75 लाख लोगों के लिए एक वैश्विक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। यह अवसर स्वास्थ्य, धन और खुशी प्रदान करने के लिए 'माँ प्रकृति' को धन्यवाद देने का स्मरण कराता है।

इस दिन सूर्य की प्रत्येक किरण के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए  à¤¸à¥‚र्य को प्रणाम के रूप में 'सूर्य नमस्कार' à¤•ी पेशकश की जाती है क्योंकि यह सभी जीवित प्राणियों का पोषण करता है। सूर्य  à¤Šà¤°à¥à¤œà¤¾ के प्राथमिक स्रोत के रूप में न केवल खाद्य-श्रृंखला की निरंतरता के लिए महत्वपूर्ण है, à¤¬à¤²à¥à¤•ि यह मनुष्य के मन और शरीर को भी सक्रिय करता है। वैज्ञानिक रूप से, à¤¸à¥‚र्य नमस्कार को प्रतिरक्षा विकसित करने और जीवन शक्ति में सुधार करने के लिए जाना जाता है, à¤œà¥‹ महामारी की आज की इस स्थिति में हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। सूर्य के संपर्क में आने से मानव शरीर को विटामिन डी मिलता है, à¤œà¤¿à¤¸à¥‡ दुनिया भर की सभी चिकित्सा शाखाओं में व्यापक रूप से मान्यता मिली है।

      सूर्य नमस्कार के सामूहिक प्रदर्शन का उद्देश्य इसके जरिए जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग का संदेश भी देना है। आज की दुनिया में जहां जलवायु जागरूकता जरूरी है वहीं, दैनिक जीवन में सौर ई-ऊर्जा (हरित ऊर्जा) के इस्तेमाल से कार्बन उत्सर्जन में काफी कमी आएगी जिससे पृथ्वी को खतरा है।

इसके अलावा, à¤¯à¤¹ आयोजन हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत में मकर संक्रांति के महत्व को रेखांकित करेगा। सूर्य नमस्कार शरीर और मन के समन्वय के साथ 12 à¤šà¤°à¤£à¥‹à¤‚ में किए गए 8 à¤†à¤¸à¤¨à¥‹à¤‚ का एक समूह है। इसे ज्यादातर सुबह सवेरे किया जाता है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9649368
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज