समाचार ब्यूरो
13/03/2022  :  14:18 HH:MM
मुंबई में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे BJP MLA नितेश और नीलेश राणे के खिलाफ केस दर्ज,
Total View  2009


मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे बीजेपी विधायक नितेश राणे और नीलेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एनसीपी नेता सूरज चव्हाण की शिकायत पर यह केस दर्ज किया है। एनसीपी नेता सूरज चव्हाण ने आरोप लगाया है कि नीलेश राणे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को दाऊद इब्राहिम से जोड़ा था।इससे पहले फरवरी के महीने निलेश राणे के खिलाफ महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में एक अदालत के बाहर कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने और एक लोक सेवक को अपने कर्तव्य के निर्वहन करने से रोकने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एक अधिकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे और कुछ अन्य लोग अदालत के पास जमा हुए थे, जिसने एक मामले में नीलेश के भाई और बीजेपी विधायक नितेश राणे की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6988121
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित