समाचार ब्यूरो
13/03/2022  :  17:02 HH:MM
पंजाब में प्रचंड बहुमत के बाद AAP में कैबिनेट गठन बना जंजाल
Total View  2009

होड़ के बीच बुधवार को अकेले शपथ लेंगे भगवंत मान
जाब के मनोनीत मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान बुधवार को अकेले शपथ लेंगे। दरअसल चर्चा है कि प्रचंड जीत के बाद आप में कैबिनेट गठन को लेकर खींचतान जारी है। बड़ी संख्या में विधायकों में कैबिनेट में शामिल होने की होड़ मची है। आप ने पंजाब में 92 सीटें जीती हैं, जहां पार्टी का वोट शेयर 42.4 प्रतिशत रहा।राजभवन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए मान ने कहा, "हमने राज्यपाल को शपथ ग्रहण समारोह के स्थान और समय के बारे में भी सूचित किया। मैंने पंजाब के सभी लोगों को इस ऐतिहासिक अवसर के लिए खटकर कलां आने के लिए आमंत्रित किया है। 16 मार्च को हम और हमारे मंत्री ही नहीं, पंजाब के सभी लोग पंजाब को फिर से समृद्ध बनाने की शपथ लेंगे। हम सब मिलकर पंजाब को समृद्ध बनाएंगे।"एक दिन पहले भगवंत मान ने राजभवन में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने ऐलान किया कि वह 16 मार्च को दोपहर 12.30 बजे शहीद भगत सिंह नगर जिले के स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   253741
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित