समाचार ब्यूरो
25/03/2022  :  11:28 HH:MM
बिहार में मुकेश सहनी को लगा सरकारी बंगले का श्राप! मंत्रियों के लिए अशुभ साबित होने का रहा है इतिहास
Total View  2019


राजनीति में अंधविश्वास का प्रचलन कोई नया नहीं है। बुधवार को बिहार में सत्तारूढ़ वीआईपी के सभी तीन विधायकों के बीजेपी में शामिल हो जाने के बाद अब वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी के मंत्री बने रहने पर भी संशय बरकरार है। ऐसे में इसे अंधविश्वास से जोड़कर देखा जाने लगा है और उनके सरकारी बंगले से जोड़कर देखा जा रहा है।दरअसल बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी फिलहाल जिस स्ट्रैंड रोड स्थित छह नंबर के सरकारी बंगले में रह रहे हैं, उसमें रहने वाले मंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पा रहे हैं। कम से कम पिछले तीन मंत्रियों को लेकर तो यह बात सौ फीसदी सही नजर आ रही है। अब इसी को लेकर सवाल उठाए जाने लगे हैं कि क्या सहनी नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में अपना कार्यकाल पूरा कर पाएंगे।बताया जाता है कि इस बंगले का आवंटन वर्ष 2010 में जेडीयू नेता और उत्पाद विभाग के मंत्री अवधेश कुशवाहा को किया गया था। लेकिन कार्यकाल पूरा करने से पहले ही रिश्वतखोरी के एक मामले में वे फंस गए। कुशवाहा को कार्यकाल के पहले ही इस्तीफा देना पड़ गया, जिससे उनका सरकारी बंगला भी छिन गया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8710848
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित