समाचार ब्यूरो
01/04/2022  :  17:58 HH:MM
अखिलेश यादव ने स्वर्गीय जायसवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया
Total View  2015


बाराबंकी के वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री श्री अनन्तराम जायसवाल की 98वीं जयंती आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने स्वर्गीय जायसवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि स्वर्गीय जायसवाल ने सांसद, विधायक तथा मंत्री पदों पर रहते हुए गरीबों, किसानों और पिछड़ों की आवाज उठाई तथा उनके लिए संघर्ष किया। वे संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के पुराने नेताओं की कतार में थे। समाजवादी आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रहती थी। इस अवसर पर स्वर्गीय जायसवाल जी के प्रपौत्र श्री दर्श जायसवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी तथा श्री अरविन्द कुमार सिंह एम.एल.सी. ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3312578
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित