समाचार ब्यूरो
10/04/2022  :  19:28 HH:MM
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रामनवमी के मौके पर 5100 कन्याओं का पूजन किया
Total View  1532

महिलाओं का जहां सम्मान होता है, वही पर देवता निवास करते हैं-आदेश गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं का जहां सम्मान होता है, वहीं देवता निवास करते हैं। आज का दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण है। प्रभु श्रीराम का संपूर्ण जीवन मर्यादा में रह कर सत्य और धर्म के पालन का पाठ सिखाने वाला है। आज झिलमिल वार्ड स्थित नगर निगम विद्यालय में 5100 से अधिक कन्याओं का पूजन एवं उन्हें भोजन कराया गया। इस मौके पर श्री गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना समाज में एक नई क्रांति का संचार किया है। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि आज भाजपा का हर एक कार्यकर्ता जमीन से जुड़कर सेवा भाव से कार्य कर रहा है। जनता के बीच में रहकर उनके दुख-दर्द को समझते हुए जनहित में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उनके कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर विपक्षी पार्टियों के नेता भी भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं क्योंकि मोदी सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत के सपने को सकार करने में लगी हुई है। आज इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, जिला अध्यक्ष श्री रामकिशोर शर्मा, कार्यक्रम के संयोजक एवं निगम पार्षद श्रीमती गीतिका पंकज लूथरा, स्थायी समिति अध्यक्ष श्री बीर सिंह पंवार सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6602669
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित