समाचार ब्यूरो
22/04/2022  :  16:46 HH:MM
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने करोल बाग क्षेत्र में पूसा राउंडअबाउट का किया जीर्णोद्धार
Total View  2016


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त, श्री संजय गोयल ने आज पूसा राउंडअबाउट /चौराहे पर "आई लव दिल्ली" सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्री परमजीत सिंह राणा, उपायुक्त करोलबाग क्षेत्र, सुश्री शशांका आला और दिल्ली स्ट्रीट आर्ट के कलाकार उपस्थित थे। पृथ्वी दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने करोल बाग क्षेत्र में पूसा चौराहे का जीर्णोद्धार कराया है। इसके साथ ही नेकी की दीवार पर बेकार प्लास्टिक वस्तुओं से ‘थिंक’ आर्ट बनाया गया है, जिसमें नागरिकों को अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए संदेश दिए गया है। पुसा चौराहे पर लगे ढालाव के खत्म कर उसके स्थान पर मई 2022 तक एक फिक्स्ड कॉम्पेक्टर स्थापित किया जाएगा, जो राजेंद्र नगर के कचरे को यांत्रिक रूप से संसाधित करेगा। दिल्ली स्ट्रीट आर्ट द्वारा एनपीएल आवासीय परिसर की दीवार पर पृथ्वी के चित्रों को श्रृंखला के रूप में बनाया गया है। पृथ्वी दिवस के अवसर पर आज दिल्ली भर के छात्रों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया और पुरस्कार प्राप्त किए। पूसा गोल चक्कर में और उसके आसपास के क्षेत्र में उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा सौंदर्य की दृष्टि से सुधार किया गया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9954480
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित