समाचार ब्यूरो
27/04/2022  :  17:03 HH:MM
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के दावे के बावजूद दिल्ली में जल संकट - जे.जे. कलस्टरों में पानी को लेकर हो रही है हत्याऐं। - चौ0 अनिल कुमार
Total View  1467


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की मुफ्त पानी देने की योजना पोल वसंत कुंज झुग्गी झौपड़ी में पानी की किल्लत के कारण हुई महिला की हत्या ने खोल दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जल संकट गहरा गया है जिसके कारण लोगों में आपसी विवाद के चलते दिल्ली में अपराध बढ़ रहे हैं और लोगों की जाने जा रही है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल दिल्लीवालों को प्रतिमाह 20000 लीटर मुफ्त पानी देने का दावा कर रहे है जबकि सच्चाई यह है कि स्लम कलस्टर व झुग्गी झौपड़ियों में पानी की कोई सुविधा नही है, जिसके लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल सरकार दिल्ली में मूलभूत सुविधाऐं देने में पूरी तरह विफल रही है, उनके लिए कोई सार्थक योजनाएं नही बनाई है सिर्फ खोखली घोषणा करके केजरीवाल दिल्ली वालों को भ्रमित कर रहे है, उनका पूरा ध्यान पंजाब में राजनीति करने पर लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की कांग्रेस सरकार ने सभी दिल्लीवासियों को मुफ्त स्वच्छ पानी मुहैया कराया था और सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2015 तक प्रति व्यक्ति 50 गैलन पानी उपलब्ध था जो वर्ष 2021 में घटकर 45 गैलन रह गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के 8 वर्षों के कार्यकाल में दिल्ली जल बोर्ड ने जल की उपलब्धता घटी है और भ्रष्टाचार के कारण घाटा करोड़ों में बढ़ा है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की दिल्ली में लागू सभी नीतियां पूरी तरह विफल रही है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4156813
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित