समाचार ब्यूरो
29/04/2022  :  21:29 HH:MM
आईपी एक्सटेंशन में वरिष्ठ नागरिकों के लिये लिफ्ट सुविधा के निर्माण कार्य का शुभारंभ,पार्षद अपर्णा गोयल की मुहिम रंग लाई
Total View  1745


आईपी एक्सटेंशन स्थित बालको मार्केट के नज़दीक निगम के समुदाय भवन में वरिष्ठ नागरिकों के मनोरंजन केंद्र में सेकंड फ्लोर के लिये लिफ्ट निर्माण कार्य की शुरुआत 29 अप्रैल को पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री श्याम सुंदर अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। स्थानीय निगम पार्षद अपर्णा गोयल के सक्रिय सहयोग से यह सब संभव हो पाया है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के द्वारा इस सुविधा के लिये संपत्ति कर के जुटान का 5 फीसदी यानी 22 लाख रुपए प्रदान किये गए हैं। पार्षद अपर्णा गोयल ने बताया कि लिफ्ट निर्माण में 15 लाख की राशि और इंजीनियरिंग ख़र्च 7 लाख सहित 22 लाख की राशि ख़र्च होगी। अपर्णा गोयल के अनुसार लिफ़्ट के लिये 3 साल की वार्षिक मेंटेनेंस भी शामिल है। समारोह में पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री वीर सिंह पंवार, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और हमारे मार्गदर्शक डॉ.वेदव्यास महाजन जी, वरिष्ठ नागरिक क्लब के प्रेसीडेंट ब्रह्म कुमार सिंघल जी, पूर्व प्रेसीडेंट मेजर टीएस नेगी, आईपी एक्सटेंशन मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद अग्रवाल सहित पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अन्य कार्यकारी उपस्थित रहे। पार्षद अपर्णा गोयल के अनुसार 6 पैसेंजर की सुविधा वाले इस निर्माण कार्य से हमारे सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों को सहूलियत होगी। वरिष्ठ नागरिकों ने काफी समय से इस सुविधा की मांग की थी। जिसे निगम के सहयोग से आज लगभग हासिल कर लिया गया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5555936
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित