समाचार ब्यूरो
10/05/2022  :  17:47 HH:MM
जानकी मंदिर परिसर और ललित आश्रम के मुख्य द्वार पर सहायता शिविर का आयोजन, शम्स शहनवाज़
Total View  1742


श्री जानकी जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीतामढ़ी जिला युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष मो. शम्स शाहनवाज द्वारा जानकी मंदिर परिसर और ललित आश्रम के मुख्य द्वार पर सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वच्छ पेय जल, जूस, बिस्कुट के अलावा फर्स्ट मेडिकल ऐड की व्यवस्था की गई थी, जिसका श्रद्धालुओं ने भरपूर लाभ उठाया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सह युवा कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि मां जानकी भारतीय नारी के आदर्श, त्याग, तपस्या, संयम, साधना, धैर्य और प्रेम की प्रतिमूर्ति हैं। उनकी सत्य निष्ठा, चरित्र निष्ठा, कर्तव्य परायणता और पवित्रता हमारे लिए प्रेरक हैं। माता जानकी की जन्मस्थली होने के कारण सीतामढ़ी वासियों के लिए जानकी नवमी पर्व बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिला वासियों से शांति, सद्भाव और हर्षोल्लास के साथ जानकी नवमी मनाने की अपील की। शिविर को सफल बनाने में वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता प्रमोद कुमार नील, जिला युवा कॉंग्रेस महासचिव रंजीत कुमार, रोहन कुमार गुप्ता, राजीव कुमार कुशवाहा, अरुण कुमार वर्मा, मुश्ताक सरवर, संजय सिंह, राजीव कुमार, मो. हसनैन, नसीम अंसारी, नजरे मंसूरी, महफूज आलम, शत्रुघ्न कुशवाहा आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1762416
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित