समाचार ब्यूरो
13/05/2022  :  17:06 HH:MM
महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की जयंती मनाया गया
Total View  1467


महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की जयंती पर सीतामढ़ी जिला युवा कॉंग्रेस ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। स्थानीय ललित आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कॉंग्रेसजनों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि कर राष्ट्र निर्माण में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो.शम्स शाहनवाज़ ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद का जन्म 13 मई 1905 को दिल्ली में हुआ था। 1925 में नेहरू जी इंग्लैंड में मुलाकात के बाद वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। वर्ष 1940 में सत्याग्रह आंदोलन एवं 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के समर्थन की वजह से जेल गए। उन्होंने तीन साल से ज्यादा समय जेल में बिताया। वे 24 अगस्त 1974 से लेकर 11 फरवरी 1977 तक स्वतंत्रत भारत के पांचवें राष्ट्रपति रहे। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीताराम झा, वीरेंद्र कुशवाहा, आश नारायण सिंह, बिधु शेखर सिंह, तेज नारायण साह, शत्रुघ्न राम, मो. इनामुल, मनोज कुमार, बिमलेश कुमार, मुश्ताक सरवर, राजीव कुशवाहा, अरुण कुमार वर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3806184
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित