समाचार ब्यूरो
22/05/2022  :  11:31 HH:MM
स्वास्थ्य संबंधित अध्ययनों में उपेक्षित महिलाओं की मौतें अधिक, अकाल मृत्यु से बचाने के लिए तत्काल उठाने होंगे कदम
Total View  2017


अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने मई 2022 में सर्कुलेशन नामक स्वास्थ्य जर्नल में एक पत्र प्रकाशित कर अमेरिका के राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि कार्डियोवैस्कुलर रोगों से संबंधित अनुसंधान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने के लिए उचित कदम तत्काल उठाये जाएं, जिससे लाखों महिलाओं को अकाल मृत्यु से बचाया जा सकेगा। अमेरिका, युनाइटेड किंगडम और दूसरे अमीर देशों में महिलाओं की मृत्यु का सबसे प्रमुख कारण कार्डियोवैस्कुलर रोग हैं। ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के अनुसार वर्ष 2002 से 2013 के बीच इंग्लैंड में कार्डियोवैस्कुलर रोगों से 8000 अतिरिक्त महिलाओं की मौत केवल इस कारण हो गयी क्योंकि उनमें डाक्टरों ने केवल उन लक्षणों का परीक्षण किया, जो पुरूषों में किये जाते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर महिलाओं से सम्बंधित परीक्षण कम किये जाते हैं, और यदि परीक्षण किये भी जाते हैं तो उनका विस्तृत विश्लेषण नहीं किया जाता है। एसोसिएशन के अनुसार सभी क्लिनिकल ट्रायल्स में महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए, और परिणामों का विस्तृत विश्लेषण किये जाने की जरूरत है। अस्पतालों को भी कार्डियोवैस्कुलर रोगों के सन्दर्भ में महिलाओं के लक्षणों की पहचान करनी चाहिए।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4180513
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित