समाचार ब्यूरो
21/03/2023  :  19:18 HH:MM
बेमौसम बरसात से रबी फसलों को नुकसान: तोमर
Total View  2019

पिछले कई दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजधानी केन्द्र तथा कई जगहों पर कहीं-कहीं जोरदार वर्षा हुई है और ओले भी गिरे हैं।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से रबी फसलों को नुकसान हुआ है।

तोमर ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और विश्व बैंक की ओर से कृषि में उच्च शिक्षा को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं के सवाल में कहा देश के कई हिस्सों में अतिवृष्टि और ओले से गेहूं, सरसों,चना तथा कुछ अन्य फसलों को नुकसान हुआ है, जिसका राज्य सरकारें आकलन कर रही हैं। किसी भी राज्य सरकार ने अभी तक फसलों की हुई क्षति का ब्योरा नहीं दिया है।

उन्होंने कहा कि जब कभी भी प्राकृतिक प्रकोप के कारण राज्यों में फसलों का नुकसान होता है तो सरकारें उसका आकलन कराती हैं जिन किसानों की फसल प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना के तहत होता है, उसे होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति की जाती है लेकिन जो किसान बीमा योजना की परिधि में नहीं आते हैं, उन्हें राज्य आपदा प्रबंधन कोष से मदद दी जाती है। राज्य आपदा प्रबंधन कोष में केन्द्र की 60 प्रतिशत राशि जमा होती है। अधिक नुकसान होने की स्थिति में राज्य फसलों का सर्वेक्षण कराते हैं और केन्द्र को ज्ञापन देते हैं। इसके बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाता है।

उल्लेखनीय है पिछले कई दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजधानी केन्द्र तथा कई जगहों पर कहीं-कहीं जोरदार वर्षा हुई है और ओले भी गिरे हैं।
कृषि वैज्ञानिकों का अनुमान है कि भारी वर्षा और ओलावृष्टि से रबी फसलों को नुकसान हुआ है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4767873
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित