समाचार ब्यूरो
23/03/2023  :  19:01 HH:MM
इंदिरा गांधी कला केन्द्र के 'वैदिक हेरिटेज पोर्टल', 'कला वैभव' का शाह ने किया लोकार्पण
Total View  2019

समारोह का शुभारंभ रोहतक के गुरुकुल से आयीं विदुषियों के वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ।

नयी दिल्ली- à¤•ेन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) द्वारा विकसित किए जा रहे गुरुवार को राजधानी में â€˜à¤µà¥ˆà¤¦à¤¿à¤• हेरिटेज पोर्टल’ à¤•ा लोकार्पण किया।

केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत आईजीएनसीए के इस पोर्टल का उद्देश्य हजारों वर्ष पुरानी वैदिक ज्ञान परंपरा से जुड़ी व्यापक सामग्री को साधारण व्यक्तियों से लेकर शोधार्थियों और विद्वानों तक के लिए सुलभ बनाना है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी शामिल थे।
गृह मंत्री शाह ने बटन दबाकर सांकेतिक रूप से वैदिक हेरिटेज पार्टल का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर डिजिटल कला संग्रहालय एवं भारत कला वैभव का भी उद्घाटन किया। यह भारत में प्राचीन काल से व्यवहार में आने वाली जीवन की 64 à¤•लाओं का संग्रहालय है। इसका उद्देश्य देश की युवा पीढ़ी को अपनी प्राचीन परंपराओं से जोड़ना है।
वैदिक हेरिटेज पोर्टल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्री शाह और विशिष्ट अतिथि श्री रेड्डी के अलावा आईजीएनसीए के अध्यक्ष रामबहादुर रायआईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ सच्चिदानंद जोशी तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा समारोह में देशभर से अन्य गणमान्य और वैदिक विद्वान तथा विद्यार्थी शामिल हुए।
इसी दौरान श्री शाह और श्री रेड्डी सहित यहां पर मौजूद सभी लोगों ने स्वतन्त्रता सेनानी भगत सिंहराजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह का शुभारंभ रोहतक के गुरुकुल से आयीं विदुषियों के वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ।

 







Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9095834
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित