समाचार ब्यूरो
04/04/2023  :  18:37 HH:MM
सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीतेगी भाजपा: पाठक
Total View  1469

किसी भी माफिया को सिर उठाने नहीं दिया जायेगा जो भी अधिकारी उनके प्रति नरमी बरतेगा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होगी।

 à¤«à¤¤à¥‡à¤¹à¤ªà¥à¤°- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को दावा किया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

श्री पाठक ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। सूबे से सभी तरह के माफिया तत्वों का सफाया निश्चित है। किसी भी माफिया केा सिर उठाने की इजजात नहीं मिलेगी, चाहे शिक्षा माफिया, दवा माफिया अथवा अपराध माफिया हो। सबकी सूची बन रही है। सभी की दुकानों और मकानों पर बुल्डोजर चलेंगें।

उपमुख्यमंत्री ने आज यहां जोधा सिंह अटैया मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया और सदर अस्पताल में अचानक पहुंच कर कुछ मरीजों से बात की और हालचाल जाना। मौके पर मौजूद सभी चिकित्सकों से कहा कि यदि किसी मरीज को बाहर से दवा लिखी गयी तो उस चिकित्सक को सीधे निलंबन का मुंह देखना पड़ेगा। सेवा भाव चिकित्सकों का सबसे पहला पैमाना है। सरकारी अस्पतालों की दिशा और दशा दोनों सुधारी जायेंगी।

श्री पाठक ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों का विश्वास जीतने की जरूरत है। उन्होंने कुछ मेद्यावी छात्रों को पुरस्कृत किया और सफाई कर्मी के यहां नाश्ते पर गये। मंडी समिति को देखा और कार्यकर्ताओं से मिल कर पार्टी की बेहतरी के लिए प्रयास करने के लिए कहा। वह भाजपा कार्यालय गये और जिले के सभी विधायकों से मिलकर नगर निकाय चुनाव में भारी बहुमत से विजयी बनाने की बात कही।

ण्जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री जीरो टालरेंस पर काम कर रहे है। किसी भी माफिया को सिर उठाने नहीं दिया जायेगा जो भी अधिकारी उनके प्रति नरमी बरतेगा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1290370
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित