समाचार ब्यूरो
04/04/2023  :  21:17 HH:MM
आगामी विस चुनाव में जद(एस) बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी : देवेगौड़ा
Total View  1468

उन्होंने कहा, “ हमारी सरकार के पंचरत्न और जल धारिया जैसे कार्यक्रमों और नीतियों की बड़े पैमाने पर लोगों ने सराहना की है।

नयी दिल्ली- जनता दल (सेक्युलर) के संरक्षक एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने मंगलवार को दावा कि कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी।

श्री देवेगौड़ा ने एक अंग्रेजी समाचार चैनल से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने राज्य में अगली सरकार के राष्ट्रीय दलों के दावों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि राज्य की जनता पूर्ववर्ती जद(एस) सरकार की नीतियों और योजनाओं को याद कर रही है। उन्होंने कहा , “ स्वाभाविक रूप से दोनों राष्ट्रीय दल हमेशा बड़े-बड़े दावे करने की कोशिश करते हैं। मेरी पार्टी कभी एक राष्ट्रीय पार्टी थी। कई विभाजनों के बाद यह एक क्षेत्रीय पार्टी बन गयी। अब कुमारस्वामी ने कर्नाटक में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने की पूरी जिम्मेदारी ली है।
उन्होंने कहा, “ हमारी सरकार के पंचरत्न और जल धारिया जैसे कार्यक्रमों और नीतियों की बड़े पैमाने पर लोगों ने सराहना की है। ये दो कार्यक्रम हैं जो उन्होंने (कुमारस्वामी) शुरू किए हैं और लोग उन पर भरोसा करेंगे।”
कांग्रेस के साथ चुनाव बाद के गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “ क्या हम। भाजपा और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच रणनीतिक समझदारी है। मैं और क्या कह सकता हूं।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1824170
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित