समाचार ब्यूरो
14/04/2023  :  21:45 HH:MM
उत्तर प्रदेश में हो रहे फेक एनकाउंटर:डिंपल यादव
Total View  1475


मैनपुरी- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने आज डॉ़ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश के लगातार फेक एनकाउंटर हो रहे हैं जो न्यायसंगत नहीं हैं।

यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर प्रदेश सरकार की ज्यादतियों का माकूल जबाब देगी। उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं ।उत्तर प्रदेश सरकार मनमानी पर उतारू है।प्रदेश में लगातार फेक एनकाउंटर किये जा रहे हैं,जो न्याय संगत नहीं हैं
कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए श्रीमती यादव ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र कुछ नियमों और कानूनों से चलता है लेकिन, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि नियम और कानून को किनारे करके सरकार मनमानी पर उतारू हो गई है। पूरे प्रदेश की जनता ये सब देख रही है। आने वाले समय में जनता इन सबका जवाब देगी। हालांकि चुनाव के सवाल पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को पुलिस ने झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद और उसके साथी गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया था। इसको लेकर विपक्ष लगातार प्रदेश सरकार पर हमलावर है। अब सांसद डिंपल यादव ने सरकार के इस कदम पर टिप्पणी की है। इससे पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती भी सरकार को घेर चुकी हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4620220
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित