समाचार ब्यूरो
28/04/2023  :  17:52 HH:MM
चीनी वायु सेना का दावा, ताइवान जलडमरूमध्य के ऊपर अमेरिकी सैन्य विमान आये नजर
Total View  1471


बीजिंग- चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की वायु सेना ने शुक्रवार को ताइवान जलडमरूमध्य के ऊपर एक अमेरिकी समुद्री गश्ती विमान देखा। पीएलए के पूर्वी थिएटर कमान के प्रवक्ता शी यी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म वीचैट के माध्यम से कहा, "पीएलए लड़ाकू कमान के पूर्वी क्षेत्र के लड़ाकों ने अमेरिकी विमान का निरीक्षण किया।" उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से यह एक उकसावा है, जिससे ताइवान क्षेत्र में अशांति का माहौल पैदा करने की मंशा साफ तौर पर जाहिर होती है, जो क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करता है।
श्री शी ने कहा कि चीनी सैनिक बाहरी गतिविधियों पर हमेशा कड़ी नजर बनाए रखते हैं और वे राज्य की संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करते हैं।
गौरतलब है कि चीन ताइवान के साथ अन्य देश्याों के किसी भी आधिकारिक संपर्क का विरोध करता है और द्वीप पर चीनी संप्रभुता को निर्विवाद मानता है।
उल्लेखनीय है कि चीन और ताइवान के बीच तनातनी चल रही है, क्योंकि 1949 से ताइवान को मुख्य भूमि चीन से स्वतंत्र रूप से शासित किया जा रहा है। बीजिंग इस द्वीप को अपने प्रांत के रूप में देखता है जबकि ताइवान अपने को चीन से स्वतंत्र रखना चाहता है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6816730
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क