समाचार ब्यूरो
11/05/2023  :  21:12 HH:MM
निकाय चुनाव में भाजपा ने की जमकर धांधली: अखिलेश
Total View  1475


 à¤²à¤–नऊ - समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार के संरक्षण में जमकर धांधली की है।


श्री यादव ने गुरुवार को कहा कि शासन-प्रशासन और चुनाव आयोग मूकदर्शक की भूमिका निभाते रहें। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों में व्यवधान डालना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आघात करना है। प्रदेश में जहां भी आज मतदान हुआ, हर जगह से शिकायतें मिल रही हैं। भाजपा सरकार ने जनता को सामान्य सुविधाएं देने से वंचित रखा। इसलिए जनता में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश है। बौखलाहट में भाजपा ने असामाजिक तत्वों के सहयोग से हर जगह भय और आतंक का माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान में जरा भी विश्वास नहीं रखती है।

कन्नौज जिले में मुस्लिम मतदाताओं के साथ मारपीट कर उन्हें मतदान से वंचित किया गया ताकि सपा के समर्थक मतदाता अपना वोट न डाल पाये। यहां भाजपा सांसद खुलेआम आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन करते दिखे। बूथ कैप्चरिंग की भी शिकायतें मिली हैं।

उन्होने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र और संविधान पर भरोसा नहीं है। वह संविधान की परवाह नहीं करती है। सत्ता की भूखी भाजपा येनकेन प्रकारेण चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। लोकतंत्र में पहली बार हो रहा है कि जब पुलिस खुद मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है। सत्तापक्ष द्वारा गांव-मोहल्लों में पुलिस लगाकर मतदाताओं को डराया धमकाया गया है।

रामपुर के स्वार और मिर्जापुर के छानबे उपचुनाव में निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दिया। नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा सरकार ने यही हथकंडे अपनाए हैं। भाजपा लगातार लोकतंत्र को कुचल रही है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   808694
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित