समाचार ब्यूरो
19/05/2023  :  21:53 HH:MM
नगर निकाय चुनाव में अपने प्रदर्शन की समीक्षा करेगी कांग्रेस
Total View  1477


लखनऊउत्तर प्रदेश कांग्रेस हाल ही में सम्पन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव में अपने प्रदर्शन की समीक्षा करेगी। इसके लिये 22 मई को पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक बुलायी गयी है।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक अशोक सिंह ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक आगामी 22 मई को पार्टी मुख्यालय में बुलायी गयी है जहां प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारी तथा जिला/शहर अध्यक्ष निकाय चुनाव में प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। बैठक में कांग्रेस के सभी प्रांतीय अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।

उन्होने बताया कि बैठक में नगरीय निकाय चुनाव से संबंधित सूचनाओं समेत जिला/शहर अध्यक्षों को बैठक में आने के लिये प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से परिपत्र भेजकर बुलाया गया है।

श्री सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी सम्पन्न हुए नगर निकाय चुनाव को लेकर काफी गंभीर है। बैठक में प्रदेश भर में नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के प्रदर्शन और आने वाले समय में आम जनता को पार्टी के प्रति कैसे जोड़ा जाये इस पर रणनीति बनाने की दिशा में विचार विमर्श किया जायेगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9365065
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित