समाचार ब्यूरो
26/05/2023  :  17:09 HH:MM
मान ने पीएसईबी नतीजों में शीर्ष तीन स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को दी बधाई
Total View  1477


 à¤šà¤‚डीगढ़- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) के दसवीं के नतीजों में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाली लड़कियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।


श्री मान ने ट्वीट किया, “... पीएसईबी दसवीं का परिणाम आज घोषित..। हमारी लड़कियां फिर से जीत गई हैं.. फरीदकोट जिला पहले, दूसरे स्थान पर और तीसरे स्थान पर मनसा जिला रहा.. उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों उनके अभिभावक और अध्यापकों को भी बधाई ...।”

उन्होंने कहा कि वादे के अनुसार बच्चों को 51 हजार पुरस्कार राशि दी जाएगी।

गौरतलब है कि पीएसईबी के दसवीं के परिणाम में शुक्रवार फरीदकोट के संत मोहन दास मैमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल कोट सुखिया की छात्रा गगनदीप कौर ने 650 में 650 अंक हासिल करके पहला, संत मोहन दास मैमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल कोट सुखिया की छात्रा नवजोत ने 650 में से 648 अंक प्राप्त कर दूसरा और सरकारी हाई स्कूल मंडाली मानसा की हरमनदीप कौर ने 650 में से 646 अंक हासिल करके राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3764179
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित