समाचार ब्यूरो
07/06/2023  :  17:33 HH:MM
अमृत किशोर अभियान की शुरुआत
Total View  1479


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली - केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को अमृत किशोर अभियान की शुरुआत की जो किशोर - किशोरियों को अपनी आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने में मदद करेगा।


केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इस अवसर पर कहा कि यह अभियान देश के युवाओं को भविष्य के लिए अपनी आकांक्षाओं और सपनों को व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करके उन्हें सशक्त बनाएगा। इसमें 16 से 18 वर्ष की आयु के किशोर-किशोरियों को अपनी रचनात्मकता दिखाने और इंस्टाग्राम तथा फेसबुक पर रील बनाकर अपनी आकांक्षाओं को साझा करने के लिए आमंत्रित करता है। इसके लिए मेटा इंडिया के साथ साझेदारी की गयी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमृत किशोर अभियान का उद्देश्य उनकी आकांक्षाओं को शामिल करना, प्रेरित करना और उनका पोषण करना है।

अमृत किशोर अभियान में चयनित युवाओं को वरिष्ठ नीति निर्माताओं और उद्योगपतियों के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा। अभियान से 50 प्रविष्टियों का चयन किया जाएगा और नयी दिल्ली में आमंत्रित किया जाएगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6424992
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित