समाचार ब्यूरो
16/06/2023  :  21:05 HH:MM
मुख्यमंत्री नीतीश फिर तेजस्वी को देंगे धोखा, जाएंगे राजग में : मांझी
Total View  1476


गया- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए आज कि वह (श्री कुमार) फिर से तेजस्वी यादव को धोखा देकर राष्ट्रीय जनतांंत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ चले जाएगें।


श्री मांझी ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि मीटिंग की बात हम भाजपा को बताते थे, यदि ऐसा कोई प्रमाण है, तो वे हमें दिखाएं। नीतीश कुमार कुर्सी पर बने रहने के लिए स्वयं कभी भाजपा के साथ तो कभी राजद के साथ गठबंधन करते हैं और दूसरे पर इस तरह का आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आने वाले चुनाव में तेजस्वी को भी धोखा देंगे, वे नहीं चाहते कि तेजस्वी मुख्यमंत्री बने। कुर्सी पर बने रहने के लिए नीतीश कुमार भाजपा के साथ जाएंगे।

वहीं, जीतन राम मांझी के भाजपा के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आगामी 19 तारीख को हम पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। हम स्वयं कोई निर्णय नहीं लेते। बैठक कर सभी की राय लेते हैं। इसके बाद ही निर्णय होता है। आगामी 19 तारीख के बाद हमलोग निर्णय लेंगे कि हम किसके साथ जाएंगे। हमारी पार्टी छोटी पार्टी है, इसलिए किसी ना किसी बड़ी पार्टी के साथ हमें गठबंधन तो करना ही है, लेकिन किस पार्टी के साथ हम गठबंधन करेंगे। यह 19 तारीख की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8244479
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित