समाचार ब्यूरो
19/06/2023  :  21:10 HH:MM
Total View  1750


केजरीवाल ने गंदे पानी की समस्या का स्थाई समाधान करने के दिए निर्देश

 

नयी दिल्ली- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के जिन चुनिंदा जगहों पर गंदा पानी आने की समस्या है, उसका जल्द ही स्थायी समाधान कर दिया जाएगा और लोगों को बिल्कुल साफ पानी मिलेगा।

श्री केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने इस दौरान डीजेबी के अधिकारियों को गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान निकालने और राजधानी में पानी की जरूरतों को पूरा करने को लेकर कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि दिल्ली के जिन चुनिंदा जगहों पर गंदे पानी की समस्या है, उसके मूल कारणों की पहचान कर उनका स्थाई समाधान किया जाए।

उन्होंने डीजेबी को निर्देश देते हुए कहा कि पानी की गुणवत्ता को जल्द से जल्द ठीक किया जाए, ताकि लोगों की शिकायतों को दूर किया जा सके। अगर कहीं पर गंदे पानी की समस्या है तो उसे जड से खत्म करें। जिन जगहों पर गंदा पानी आ रहा है, उनकी पहचान की जाए और इसके स्थायी समाधान के लिए एक डिटेल प्लान तैयार कर उस पर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर कहीं पर पाइप लाइन की वजह से गंदा पानी आ रहा है तो उसको तुरंत बदल दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से जो छन कर साफ पानी आता है, उसको भी इस्तेमाल योग्य बनाया जाए। इस पानी को कृत्रिम झीलों में लेकर जाया जाए और झीलों के आसपास पिकनिक व टूरिस्ट स्पॉट विकसित किए जाए।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5536832
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित