समाचार ब्यूरो
05/07/2023  :  20:55 HH:MM
मोदी की विश्व शान्ति के लिए किये जा रहे कार्यों की दुनिया भर में सराहना:ढकाल
Total View  1477


 

नयी दिल्ली - नेपाल के सांसद एवं यूनिवर्सल पीस फेडरेशन (यूपीएफ) के एशिया प्रशांत अध्यक्ष एकनाथ ढकाल ने बुधवार को कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विश्व शांति के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना दुनियाभर के देश कर रहे हैं और वैश्विक स्तर पर उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

भारत यात्रा पर आए श्री ढकाल ने आज यहां प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में पत्रकारों से कहा कि दुनिया में जहां कहीं भी युद्ध हो रहा है या दो देशों के बीच विवाद है,वहां श्री मोदी विश्व शांति के लिए पहल कर रहे हैं। उन्होंने हाल में दक्षिण कोरिया में आयोजित ‘शांति शिखर सम्मलेन’ की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यूरोपीय यूनियन व अफ्रीकन यूनियन की तर्ज पर यूनिवर्सल पीस फेडरेशन की पहल पर शुरू किये गये एशिया पैसिफिक यूनियन में श्री मोदी के नेतृत्व की अपील की और कहा कि इससे न की सिर्फ एशिया मूल के देशों के बीच आपसी समनवय और मजबूत संबंध स्थापित होंगे बल्कि एशिया की एकता से पूरी विश्व के शांति में भारत के अग्रणी भूमिका को सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने जोर दिया कि यूनाइडेड नेशंस चार्टर की तरह यूनिवर्सल पीस चार्टर के स्थापना की पहल से न केवल एशियाई देश,बल्कि विश्वभर के देशों में शांति और सौहार्द की स्थापना हो सकेगी। उन्होंने कहा कि विश्व शांति के लिए भारत की सहभागिता, पहल और भारतीय प्रधानमंत्री का नेतृत्व बहुत जरूरी है।

भारत-नेपाल संबंधों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच के संबंध हमेशा से मधुर रहे हैं और श्री मोदी की अगुवाई में आगे भी परस्पर संबंध बने रहेंगे।

गौरतलब है कि यूपीएफ संयुक्त राष्ट्र ईसीओएसओसी स्थित अंतरराष्ट्रीय शांति संगठन है।

यह संगठन वैश्विक शांति स्थापना की पहल के लिए समर्पित है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7719841
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित