समाचार ब्यूरो
12/07/2023  :  18: 55 HH:MM
सुप्रीम कोर्ट में पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ ‘कैविएट’ दायर की
Total View  2022


नयी दिल्ली- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ गुजरात के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक पूर्णेश मोदी ने उच्चतम न्यायालय में एक 'कैविएट' दायर की है।


श्री मोदी की मानहानि की शिकायत के बाद अदालत ने श्री गांधी को दोषी ठहराया था। इसकी वजह से कांग्रेसी नेता की लोकसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।

श्री गांधी ने निचली अदालत के फैसले को गुजरात उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी, जिसे खारिज कर दिया गया। वायनाड लोकसभा के पूर्व सांसद श्री गांधी उच्च न्यायालय के 07 जुलाई के फैसले को शीर्ष न्यायालय में चुनौती दे सकते

हैं।

इसी के मद्देनजर भाजपा विधायक ने शीर्ष अदालत में कैविएट दायर कर गुहार लगाई है कि यदि श्री गांधी उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हैं तो सुनवाई करते समय उनका (शिकायत करने वाले) पक्ष भी सुना जाए।

गौरतलब है कि मानहानि का यह मामला 2019 का है। इस मामले में 23 मार्च 2023 को सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गांधी को मानहानि के अपराध के लिए दोषी ठहराया था। इस अपराध के लिए उन्हें अधिकतम दो साल की जेल की सजा सुनाई थी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9049295
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित