समाचार ब्यूरो
27/07/2023  :  18:25 HH:MM
जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबा रही नीतीश सरकार : उपेंद्र
Total View  2015


राजगीर- राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कटिहार जिले के बारसोई थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली के लिए आंदोलनरत लोगों पर पुलिस की ओर से की गई फायरिंग पर आक्रोश जताते हुए आज कहा कि बिहार की नीतीश सरकार आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबा रही है।


श्री कुशवाहा ने गुरुवार को बिहारशरीफ परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कटिहार में बिजली के लिए आंदोलन कर रहे लोगों पर गोली चलाकर उनकी आवाज को बिहार सरकार के अधिकारियों ने बंद करने की कोशिश की है। उन्होंने इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तत्काल हस्तक्षेप कर दोषी के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी हिस्सों में बिजली उपलब्ध कराई जाए जिससे राज्य को अकाल का सामना नहीं करना पड़े।

श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार सरकार एक ओर दावा कर रही है कि बिहार में सिंचाई के लिए जितनी बिजली की जरूरत है उसे उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर गांव में किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे किसान आक्रोशित हैं। बिहार के किसान लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात को रखने का काम कर रहे हैं उसे प्रशासन एवं पुलिस के लोग दबा रहे हैं। उन्होंने मणिपुर की घटना की निंदा करते हुये कहा कि पूरे देश के लिए यह चिंता की बात है। मणिपुर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मणिपुर और केंद्र की सरकार को मणिपुर हिंसा पर करवाई कर इसे तुरंत रोकना चाहिए।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3716534
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित