समाचार ब्यूरो
15/03/2022  :  19:25 HH:MM
होली पर दिल्ली वालों को देंगे नया विकल्प: योगेश भाटी
Total View  2352

होली के उपलक्ष्य में फूलों की होली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
दिल्ली की जनता विभिन्न पार्टियों के झूठे वादों और प्रपंचों से तंग आ चुकी है। वे अब एक नया विकल्प चाहते हैं। होली के इस पावन अवसर पर हम दिल्ली के लोगों को एक नया और सार्थक राजनैतिक विकल्प देने का ऐलान करते हैं। गऊ ग्रास सेवा ट्रस्ट एवं योगेश भाटी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख योगेश भाटी ने मंगलवार को शाहदरा स्थित विश्वकर्मा नगर में आयोजित होली मंगल मिलन समारोह के दौरान ये बातें कहीं।गऊ ग्रास सेवा ट्रस्ट और योगेश भाटी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को शाहदरा स्थित विश्वकर्मा नगर में "फूलों संग होली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रमुख श्री योगेश भाटी ने 300 बुजुर्ग महिलाओं के लिये पेंशन योजना और जरूरत मंद परिवारों के लिए राशन वितरण योजना का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में 450 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। योगेश भाटी और उनकी संस्था के कार्यकर्ताओं ने सभी महिलाओं और उनके परिवारों के साथ फूलों की होली खेली। इस अवसर पर उन्होनें नई राजनैतिक पार्टी बनाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण लीला और भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती अनीता भाटी, धनेश भाटी, हरविंदर माथुर, चांद बाबू, मुनीराम गोयल और शिवराम सारस्वत प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9294459
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित