समाचार ब्यूरो
20/03/2022  :  11:45 HH:MM
उत्तर प्रदेश: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी
Total View  2352

24 से ज्यादा घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
उत्तर प्रदेश के आगरा के जमालनगर भैंस गांव के पास एक बस के 12 फीट गहरी खाई में गिरने से करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, जलेसर से आगरा आ रही बस के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे शनिवार शाम को दुर्घटना हुई।पुलिस ने कहा कि घायल यात्रियों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और वे सभी खतरे से बाहर हैं। इस बीच दुर्घटनास्थल पर एंबुलेंस के पहुंचने में देरी से नाराज कुछ स्थानीय निवासियों ने पुलिस की गाड़ी को पलट दिया।एसपी (पश्चिम) सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बस में करीब 80 यात्री सवार थे और दुर्घटना के बाद चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, एक दुर्घटना के लिए और दूसरी असामाजिक तत्वों के खिलाफ जो हंगामा करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में शामिल हैं। कुछ यात्रियों ने पुलिस को बताया कि चालक नशे में था।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5725933
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित