समाचार ब्यूरो
21/03/2022  :  17:55 HH:MM
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजे प्रशासन--सिद्दीकी
Total View  2396

उन्मादी बयान देकर गिरिराज सिंह साम्प्रदायिक दंगा भड़काने की कर रहे हैं कोशिश---माले

भाकपा माले नवगठित जिला कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक मेहसौल स्थित इंसाफ मंच के जिला कार्यालय सीतामढ़ी में देर शाम सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला सचिव नेयाज अहमद सिद्दीकी ने की। बैठक में पार्टी सदस्य्ता नवीकरण एवं भर्ती पर चर्चा हुई तथा रिपोर्ट तैयार की गई साथ ही आगामी 25 से 27 मार्च तक गया में आयोजित होने जारहे राज्य सम्मेलन की तैयारियों की समिक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव नेयाज अहमद सिद्दीकी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर एफआईआर करने तथा जेल भेजे जाने की मांग बेगूसराय प्रशासन तथा बिहार सरकार से किया। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह लगातार उन्मादी बयान देकर साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने तथा बिहार में साम्प्रदायिक दंगा भड़काने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम नागरिकों से भी भाजपा आरएसएस और गिरिराज सिंह के नापाक मंसूबों को नाकाम करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता पूर्व राज्य सचिवमंडल सदस्य कॉमरेड चंद्रकेतु शर्मा के निधन की दुखद सूचना मिली। जिला सचिव नेयाज अहमद सिद्दीकी सहित सभी कॉमरेडों ने उनके निधन पर गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त किया। श्री सिद्दीकी ने कहा कि कॉमरेड चंद्रकेतु शर्मा के निधन से भाकपा माले सीतामढ़ी गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त करती है इसी के साथ ही 2 मिनट का मौन धारण कर कॉमरेड चंद्रकेतु शर्मा को सारद्धाजंलि अर्पित की गई। बैठक में रघुवीर यादव, राकेश कुमार विद्यार्थी, पप्पू सिंह,नंदकिशोर यादव,रत्नेश्वरी, मो०नूरैन,ललितेश्वर चौधरी तथा रंजीत मिस्र ने अपने विचार व्यक्त किए।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6135398
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित