समाचार ब्यूरो
27/03/2022  :  12:17 HH:MM
हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर! आज से 20 नए रूट पर इंडिगो के विमान भरेंगे उड़ान
Total View  2348


निजी क्षेत्र की विमानन सेवा कंपनी इंडिगो ने आज से 20 नए रूट पर उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) का समर शेड्यूल आज से लागू हो गया। समर शेड्यूल के मुताबिक, इंडिगो के 100 विमान देश के विभिन्न हिस्सों को हवाई संपर्क से जोड़ेंगे। इसके अलावा इंडिगो क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर उड़ान शुरू करेगी। कंपनी ने साथ ही 16 उड़ानों को दोबारा बहाल कर दिया है। इंडिगो के मुख्य रणनीतिक एवं राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने कहा, “नए और दोबारा बहाल किए गए रूट पर उड़ान शुरू करने से न सिर्फ हमारा घरेलू संपर्क बढ़ेगा बल्कि इससे विभिन्न शहरों की यात्रा मांग भी पूरी होगी।” उन्होंने कहा, “यह उड़ानें व्यापार और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देंगी। हम विभिन्न क्षेत्रों की मांग को पूरा करने के लिये नये रूट पर उड़ान सेवा देना जारी रखेंगे।''






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4036339
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित