समाचार ब्यूरो
29/03/2022  :  17:09 HH:MM
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त ने किया ई-विद्यालय प्रबंधन वेब एप्लीकेशन का शुभारंभ
Total View  2350


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त, श्री संजय गोयल ने आज निगम मुख्यालय में शिक्षा विभाग की ई-विद्यालय प्रबंधन वेब एप्लीकेशन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त (शिक्षा), श्री सुनील भादू, निदेशक शिक्षा, श्री जे.के. जैन व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त श्री संजय गोयल ने बताया कि इस ई-विद्यालय प्रबंधन वेब एप्लीकेशन के माध्यम से विद्यालयों व छात्रों के संबंध में बनने वाली नीतियों के क्रियान्वयन में काफी आसानी होगी। उन्होंने बताया कि पहले अलग-अलग परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु समय-समय पर विभिन्न जानकारियों की आवश्यकता होती थी जैसे की छात्रों, कर्माचारियों, शिक्षकों का विवरण, स्वच्छता व विद्यालयों संबंधित विवरण आदि। पहले इन सभी जानकारियों को मुख्यालय स्तर पर प्राप्त करने में काफी समय लगता था। अब इस ई-विद्यालय प्रबंधन वेब एप्लीकेशन के माध्यम से सभी जानकारियां एक जगह उपलब्ध होंगी। अतिरिक्त आयुक्त (शिक्षा), श्री सुनील भादू ने बताया कि इस ई-विद्यालय प्रबंधन वेब एप्लीकेशन में जानकारी प्रविष्ट करने के लिए निगम विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को लॉगइन आईडी दिए गए है ताकि वे समय-समय पर अपने विद्यालयों से संबंधित जानकारियों को इस वेब एप्लीकेशन अपडेट कर सकें। उन्होंने बताया कि ई-विद्यालय प्रबंधन वेब एप्लीकेशन पर उपलब्ध सभी आंकड़े संबंधित क्षेत्रों में एक क्लिक पर उपलब्ध होंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8222634
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित