समाचार ब्यूरो
01/04/2022  :  17:05 HH:MM
केंद्रीय विद्यालय जवाहरनगर के छात्र, शिक्षक और अभिभावकों ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना
Total View  2351


परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश-विदेश के करोड़ों छात्र शिक्षक और अभिभावकों से संवाद न केवल स्थापित किया बल्कि उनके प्रश्नों का भी यथोचित उत्तर दिया | इस अवसर का लाभ उठाने वालों में केंद्रीय विद्यालय, जवाहरनगर, सूतिहारा के छात्र, शिक्षक और अन्य कर्मचारीगण भी थे| विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर प्रातः काल से ही विशेष उत्साह और चहल-पहल का माहौल था | विद्यालय में भी कुल चार अलग-अलग जगहों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के इस विशेष कार्यक्रम को दिखाने की व्यवस्था की गई थी जहां विद्यालय की अलग-अलग कक्षाओं के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री जी को सुना और उनका लाभ उठाया | प्रधानमंत्री जी को सुनते हुए कई बार बच्चों ने तालियां भी बजाई और तो कई बार ठहाके भी लगाएं साथ ही वे बड़े ध्यान से प्रधानमंत्री जी को सुन भी रहे थे | कई बच्चे इस कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा भी करते दिखे | कार्यक्रम के संदर्भ में विद्यालय के प्राचार्य श्री नरेश बाबू अग्रवाल का विचार था कि कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी ज्ञानवर्धक तथा व्यापक दृष्टिकोण के साथ-साथ व्यापक जीवन दर्शन को भी समेटे हुए था | प्रधानमंत्री जी ने ना सिर्फ बच्चों की सामान्य समस्याओं का समाधान सुझाया बल्कि उन्होंने पढ़ाई व परीक्षा से संबंधित तनाव प्रबंधन के भी कई हुनर छात्र छात्राओं को सिखाया | निश्चय ही प्रधानमंत्री जी का बच्चों के लिए किया गया प्रयास न केवल उनके छात्र जीवन के लिए बल्कि उनके नागरिक जीवन के लिए भी अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी होगा | इस मौके पर शिक्षक एस.सी.साहू, प्रधानाध्यापक एम.के. मिश्र, स्नातकोत्तर शिक्षक ए.एन. चौबे, मानस कुमार,प्रभात कुमार, रामा सिन्हा, मो नदीम अहमद, गौरी मित्रा, संतोष कुमार, आलोक कुमार, दलजीत, प्रतिमा कुमारी, राम पुकार समेत विद्यालय के सभी छात्र-छात्रा, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे |






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6409969
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित