समाचार ब्यूरो
01/04/2022  :  17:29 HH:MM
डॉ. शैबाल गुप्ता को पद्मश्री पुरस्कार
Total View  2394


पिछले सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में डॉ. शैबाल गुप्ता को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में उनकी पत्नी डॉ. उषाशी गुप्ता ने पुरस्कार ग्रहण किया। डॉ गुप्ता को यह नागरिक सम्मान साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए मिला है। उनके विश्लेषणात्मक और सूचनात्मक लेख अकादमिक पत्रिकाओं और प्रसिद्ध राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों के संपादकीय पृष्ठ दोनों में लगातार छपते थे। वह बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध थे और उन्होंने बहुत ही प्रतिकूल परिस्थितियों में बिहार में एक विश्व स्तरीय अनुसंधान केंद्र, एशियन डेवलनमेंट रिसर्च इंस्टीच्यूट (आद्री) की स्थापना की। इस भव्य सभा में माननीय उपराष्ट्रपति, श्री वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश, श्री एन.वी. रमण, गृह मंत्री, श्री अमित शाह और अन्य प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे। समारोह में शैबाल गुप्ता की पुत्री डॉ. अस्मिता गुप्ता भी अपनी मां के साथ शामिल हुईं। शाम में गृह मंत्री ने सभी पुरस्कार विजेताओं के लिए रात्रि भोज की मेजबानी की, जिसमें कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ पदाधिकारी और नागरिक समाज के सदस्य शामिल हुए।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9419405
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित