समाचार ब्यूरो
04/04/2022  :  12:27 HH:MM
बदरीनाथ केदारनाथ समेत चार धाम यात्रा शुरू करने के लिए समीक्षा बैठक आज
Total View  2397


उत्तराखंड में होने वाली चार धाम यात्रा की समीक्षा की जा रही है। चार धाम यात्रा के अंतर्गत आने वाले बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई, केदारनाथ धाम के 6 मई, तथा गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया 3 मई को खुल रहे है। उल्लेखनीय है कि चारधाम यात्रा की यह समीक्षा बैठक पहले 2 अप्रैल को आयोजित होनी थी जिससे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया। यह समीक्षा बैठक सोमवार शाम 4 बजे गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में ऋषिकेश में होगी। इस बैठक के दौरान देर शाम तक यात्रा तैयारियों की समीक्षा होगी। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों व संस्थाओं के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे। अधिकारियों से कहा गया है कि सुसंगत सूचना एवं प्रगति आख्या बैठक में रखें। अपर आयुक्त यात्रा प्रशासन संगठन के विशेष कार्याधिकारी नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल ने यह जानकारी दी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   415461
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित