समाचार ब्यूरो
04/04/2022  :  16:48 HH:MM
महापौर ने गांधी नगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण कैंप का उद्घाटन किया
Total View  2351


गुरू सुदर्शन जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में श्री जैन स्थानक नेताजी गली, गांधी नगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद के कुल 642 रोगियों की जांच की गयी तथा 450 लोगों को निःशुल्क चश्मे एवं आंखों में डालने वाली दवाईयों का वितरण किया गया। कैम्प में आये हुए 206 लोगों के कानों की जांच की गयी और 32 लोगों को श्रवण यंत्रों का वितरण किया गया। 18 लोगों को निःशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया तथा उनको ऑपरेशन हेतु अस्पताल पहुंचाये गये, जहां उनकी देखभाल, भोजन आदि की व्यवस्था संस्था द्वारा की जाएगी। इस कैम्प का उद्घाटन पूर्वी दिल्ली के महापौर श्री श्याम सुन्दर अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर विधायक श्री अनिल वाजपेयी, निगम पार्षद श्री रोमेश चन्द गुप्ता एवं श्रीमती कंचन महेश्वरी मौजूद रहे। पार्षद श्रीमती कंचन महेश्वरी ने भी अपनी आंखों व कानों की जांच करवायी। सभी अतिथियों को प्रगतिशील छत्रिय स्वर्णकार सभा के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा ने पटका पहनाकर एवं विख्यात समाजसेवक, श्री सत्यभूषण जैन ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान श्री मनोज जैन, श्री जे.के. जैन, श्री बिजेन्द्र जैन, श्री राहुल जैन, श्री नवीन जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विषेष भूमिका निभायी। कार्यक्रम के उपरान्त जांच कराने आये सभी व्यक्तियों को स्वादिष्ट भोजन भी कराया गया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5778447
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित